Friday, October 23rd, 2026

पदोन्नति से मनोबल के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है - अवस्थी

रायपुर
पदोन्नति से अधिकारियों के मनोबल में वृद्धि के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। पुलिस की नौकरी में आपके कार्य की कुशलता और अनुभव हमेशा काम आता है। उक्त बातें डीजीपी डीएम अवस्थी ने इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर प्रोन्नत हुए अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आप अपनी मेहनत और कर्तव्यपरायणता के कारण आज राजपत्रित अधिकारी बने हैं। आपसे उम्मीद है कि आप पुलिस विभाग की छवि को और भी बेहतर बनाएंगे।

डीजीपी ने कहा कि आप सभी को यहां बुलाने का मकसद है कि आपमें पदोन्नति के साथ ही नई ऊर्जा का संचार भी हो। आपकी सफलता के पीछे आपके परिवार का भी योगदान है। आप सभी बहुत ही मेहनती अधिकारी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी आगे भी अच्छा काम करेंगे। आप अपने उसूलों पर अडिग रहिये, आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में स्पेशल डीजी आरके विज, अशोक जुनेजा, एडीजी एडी गौतम, प्रदीप गुप्ता, आईजी डॉ आनंद छावड़ा,श्री एससी द्विवेदी, संजीव शुक्ला, एसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल उपस्थित रहे।

 

#Awasthi

Source : Agency

पाठको की राय