Monday, October 19th, 2026

102 पुलिसकर्मी को दिया गया प्रमोशन

राजनांदगांव
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव गोवर्धन ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात गजेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय आईपीएस, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता द्वारा विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत पदोन्नत 62 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक तथा 40 प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर क्रमश: फित्ती व स्टार और कैप लगा कर पदोन्नत किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पदोन्नत हुए सभी प्रधान आरक्षको एवं सहायक उप निरीक्षको को शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

 

#Promotion

Source : Agency

पाठको की राय