Sunday, October 25th, 2026

16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट निषेध

भोपाल

मत्स्य प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए 16 जून से 15 अगस्त 2022 तक प्रदेश में मत्स्याखेट पर निषेध किया गया है। मछली पालन विभाग ने आदेश जारी कर सभी नदियों और जलाशयों पर मत्स्याखेट पर प्रतिबंध लागू किया है। छोटे तालाब या अन्य स्त्रोत, जिनका कोई संबंध किसी नदी से नहीं है और जो निर्दिष्ट जल की परिभाषा के अंतर्गत नहीं आते हैं उन पर यह नियम लागू नहीं होंगे।

 

 

#मत्स्याखेट निषेध

Source : Agency

पाठको की राय