Tuesday, October 20th, 2026

नशामुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

रीवा
जिले को नशामुक्ति बनाने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में ग्रामविकास प्रस्फुटन समिति अटराखुर्द द्वारा नवांकुर विनोबा ग्रामोदय के मार्गदर्शन में गीतांजलि एकेडमिक स्कूल पनिगवां में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नशामुक्ति भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर प्राचार्य संतोष तिवारी सहित प्रकाश नारायण मिश्र, प्रवीण पाण्डेय, कमलकिशोर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

#Programs organized

Source : Agency

पाठको की राय