श्यामा कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम सम्पन्न
भोपाल
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विज्ञान एवं वाणिज्य पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव एवं महात्मा गांधी जयंती पर व्याख्यान और रैली का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी के जीवन पर डॉ. माधवीलता दुबे व डॉ. व्हीपीएस गौर द्वारा प्रकाश डाला। प्राचार्य रागनी तिवारी ने कहा कि हमारे महापुरूषों के त्याग और बलिदान के बाद आज हम यहां इस खुशनुमा माहौल में हैं। गांधी सभी को समानता के भाव से देखते थे। गांधी के जीवन से सत्य, अहिंसा एवं ईमानदारी के गुणों को हमें आत्मसात करना चाहिये। प्राचार्य तिवारी द्वारा पॉलीथिन स्वच्छता रैली का शुभारंभ कर शपथ दिलाई गई। प्लास्टिक जीवो के लिये हानिकारक है, जिसे पचाया नही जा सकता। जागरूकता के रूप में व्याख्यान माला, पोस्टर प्रतियोगिता व रैली के माध्यम से प्रकृति संरक्षक संबंधी जागरूकता संदेश समाज में प्रसारित किया गया। कालेज में अन्य गतिविधियों जैसे साफ-सफाई श्रमदान कर ग्रुप लीडर ऋषभ शर्मा व लगभग 100 स्वयंसेवकों की सहभागिता व योगदान से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रबंधन कार्यक्रम अधिकारी (रासेयो) डॉ. मुकेश नापित, डॉ. मधुसूदन प्रकाश व डॉ. हेमलता वर्मा ने किया।

पाठको की राय