Tuesday, October 20th, 2026

महिलाओं की विज्ञान में सहभागिता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर कार्यक्रम आज

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं की विज्ञान में सहभागिता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर 12 फरवरी को दोपहर 1 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान एसटीईएम (साइंस, टेक्नॉलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स, क्षेत्र में निपुण महिलाओं का सम्मान और रोजगार मेलों में चयनित महिला अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार और कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में इंडो जर्मन इनिसियेटिव फॉर टेक्निकल एजुकेशन (IGnITE) अंतर्गत प्रदेश की सभी शासकीय आईटीआई इंडस्ट्रीयल सेफ्टी ट्रेनिंग और आईआईटी इंदौर के सहयोग से महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज भोपाल में प्रोक्योरमेंट एसेन्सियल फॉर स्टूडेंट एडवांसमेंट (PESA) कोर्स प्रारंभ किया जायेगा। साथ ही आईआईटी दिल्ली द्वारा उज्जैन में कोर्स ब्लेकचेन,जबलपुर में कोर्स आईओटी एवं एआई तथा एसव्ही पॉलिटेक्निक भोपाल में कोर्स एआर/व्हीआर का शुभारंभ होगा।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय