Monday, October 26th, 2026

नगरपालिका खुरई और गढ़ाकोटा की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी

भोपाल

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सागर जिले की नगरपालिका परिषद् खुरई और गढ़ाकोटा की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची एक जनवरी 2022 की संदर्भ तारीख के आधार पर तैयार की जायेगी। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 28 जून को होगा।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का नगरपालिका के वार्ड एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 14 जून 2022 को किया जायेगा। दावे-आपत्ति 21 जून तक (अपरान्ह 3 बजे तक) लिये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 25 जून तक किया जायेगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 28 जून को नगरपालिका के वार्डों तथा अन्य विहित स्थानों पर किया जायेगा।

नवगठित नगर परिषद कर्रापुर जिला सागर के वार्डों के विभाजन एवं सीमा वृद्धि की कार्यवाही पूरी कर आयोग को अवगत कराने के निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सागर को दिये गए हैं।

 

 

#मतदाता सूची

Source : Agency

पाठको की राय