Monday, October 26th, 2026

6 माह और डायरेक्टर बने रहेंगे प्रोफेसर रघुवंशी

भोपाल
मेनिट के निदेशक प्रो. नरेंद्र सिंह रघुवंशी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। उनका कार्यकाल खत्म होने के पहले शिक्षा मंत्रालय ने नये निदेशक की नियुक्त नहीं की है। यहां तक उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद मेनिट के सीनियर प्रोफेसर को प्रभारी नियुक्त किया जाए, जिसके आदेश भी जारी नहीं किये गये हैं। इसलिये प्रो. रघुवंशी के कार्यकाल को छह माह के बढा दिया गया है। इस बीच शिक्षा मंत्रालय नये निदेशक की नियुक्त कर देता है, तो प्रो. रघुवंशी उन्हें अपना दायित्व सौंप कर विदाई लेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय