Tuesday, October 20th, 2026

डीएवीवी इंदौर के नए कुलपति बने प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंघई

इंदौर
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंघई को इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त कर दिया है। प्रोफेसर सिंघई यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शिवपुरी के निदेशक पद पर हैं। पूर्व कुलपति डॉ. रेणू जैन का कार्यकाल 27 सितंबर को पूरा हो गया था। इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए पिछले दिनों साक्षात्कार प्रक्रिया हुई थी। इसमें इंदौर से भी चार लोग शामिल हुए थे।

 

#Professor Dr. Rakesh Singhai

Source : Agency

पाठको की राय