Saturday, October 24th, 2026

ड्रोन कैमरा से शराब की छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग टीम पर हमला

गया
गया जिले के महकार थाना क्षेत्र के घोघटा पर गांव में ड्रोन कैमरा से छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना शुक्रवार के दिन की है। उत्पाद विभाग की टीम ने गांव में जैसे ही ड्रोन कैमरा चालू किया उसके बाद वहां के ग्रामीण भड़क गए और पुलिस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने ड्रोन कैमरा और पुलिस की दो गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों के हमले के बाद उत्पाद विभाग की टीम किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई गांव से मुख्य सड़क तक ग्रामीण उत्पाद विभाग की टीम को खदेड़ती रही।

उत्पाद विभाग की टीम पर हमला के 3 घंटे बाद महकार थाना अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में घोघटा पर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक महिला व पुरुष को गिरफ्तार किया । गौरतलब है कि उक्त गांव के लोगों ने पूर्व में भी पुलिस टीम पर हमला किया था और गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। डीएसपी विनय कुमार शर्मा ने बताया है कि शुक्रवार सुबह में जब उत्पाद विभाग की टीम घोघटा पर गांव में छापेमारी करने गई थी तो इसकी सूचना स्थानीय थाना को नहीं  दी थी। उत्पाद विभाग के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद  पुलिस ने उक्त गांव में छापेमारी कर आधा दर्जन  लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

 

#Product department

Source : Agency

पाठको की राय