Wednesday, October 21st, 2026

समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन 28 फरवरी तक

धमतरी
शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार चालू खरीफ विपणन वर्ष में आगामी 28 फरवरी तक जिले में समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन किया जाएगा। खाद्य अधिकारी श्री बी.के.कोर्राम ने बताया कि जिले के 25 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति/आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के जरिए मक्का उपार्जन किया जाएगा। इनमें आमदी, कण्डेल, कुरूद, कोड़ेबोड़, गट्टासिल्ली, गाड़ाडीह, घुटकेल, घठुला, चंदना, चर्रा, डोंगरडुला, तरसींवा, दोनर, नगरी, फरसियां, बगदेही, बेलरगांव, भाठागांव, मोहंदी, शंकरदाह, सेमरा, सांकरा, सिंगपुर, सिहावा और सोरम शामिल है। बताया गया है कि जिले के कुल 192 पंजीकृत किसान 69.05 हेक्टेयर रकबे में लगाए गए मक्का को समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं। मक्का उपार्जन के लिए शासन द्वारा 1870 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दर निर्धारित किया गया है।

 

#Procurement

Source : Agency

पाठको की राय