Tuesday, October 20th, 2026

परशुराम जयंती पर जुलूस धूमधाम से निकलेगा- गृृहमंत्री मिश्रा

इंदौर
 मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री डा नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा है कि शहर में परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम का जुलूस बड़ी धूमधाम से निकलेगा। डा मिश्रा ने खरगोन हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए शिवम शुक्ला और उनके परिवार से मुलाकात की।

गृहमंत्री डा नरोत्‍तम मिश्रा नेजुलूस में व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आज इंदौर कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर से चर्चा की। इंदौर के प्रभारी डा नरोत्‍तम मिश्रा ने इंदौर में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था व त्योहारों से जुड़े आयोजनों को लेकर चर्चा की।

 

#परशुराम जयंती

Source : Agency

पाठको की राय