Tuesday, October 20th, 2026

एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे मछली के प्रसंस्कृत उत्पाद एवं रेडी-टू-ईट व्यंजन

रायपुर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर के मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग से छत्तीसगढ़ 36 मॉल में स्थापित के.एफ.सी.जी. फिश मार्ट का उद्घाटन किय। इस मार्ट में मछली के प्रसंस्कृत उत्पाद जैसे मछली अचार, ड्राईड फिश, फिश पावडर आदि के साथ-साथ रेडी-टू-ईट उत्पाद जैसे फिश कटलेट, फिश नूडल्स, फिश पकौड़ा, फिश मन्चूरियन आदि उपलब्ध हैं। इस अवसर पर डॉ. एस.एस. सेंगर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मछली पालन की काफी संभावनाएं हैं, उन्होंने मार्ट के संचालक दम्पति को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मत्स्य पालन एवं इसके प्रसंस्कृत उत्पादों से अधिक से अधिक कृषकों को जोड?े का आव्हान किया। उद्घाटन अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव जी.के. निर्माम, कृषि विज्ञान केन्द्र, रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. चन्द्रवंशी, वैज्ञानिक डॉ. एस. सासमल उपस्थित थे।

 

#fish products

Source : Agency

पाठको की राय