Thursday, October 22nd, 2026

IPL में दो नई टीमें जुड़ने की प्रोसेस शुरू 

 मुंबई 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल के संयुक्त अरब अमीरात में फिर से शुरू होने से पहले दो नई फ्रैंचाइजी टीमों की बिक्री पूरी कर लेना चाहता है और बोर्ड इसके लिए जुलाई में निविदा निकालेगा। बेशुमार दौलत से भरपूर आईपीएल को आठ टीमों से दस टीमों तक पहुंचाने की चर्चा पिछले कुछ समय से चल रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार एक आईपीएल टीम को खरीदने में इच्छुक एक फर्म के सीईओ ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, 'समझा जाता है कि निविदा अगले महीने निकाली जाएगी, हम इस बात का पिछले कुछ समय से इन्तजार कर रहे थे। हमें इस बात पर आश्चर्य नहीं होगा कि आधार मूल्य 25 करोड़ डॉलर हो।'
 

क्रिकबज की एक खबर के मुताबिक, हाल में एक निजी फर्म रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स ने आईपीएल फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स में 15 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रांसेक्शन राशि 25 से 30 करोड़ डॉलर के बीच है। वेबसाइट के अनुसार एक अन्य सोर्स के हवाले से कहा गया है कि नई टीमों की कीमत में महामारी के कारण कोई गिरावट नहीं आएगी और राजस्थान रॉयल्स के सन्दर्भ में ताजा घटनाक्रम बीसीसीआई के लिए अच्छी खबर है।

 

#IPL

Source : Agency

पाठको की राय