Tuesday, October 20th, 2026

नशामुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही जारी

26 सौ किलो ग्राम महुआ लाहन जब्त, 9 प्रकरण दर्ज
कटनी

 कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले भर में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मदिरा के अवैध संग्रहण ,परिवहन ,विक्रय  और निर्माण  की रोकथाम हेतु चलाये अभियान के तहत आबकारी वृत्त बहोरीबंद में करहिया, ढुढरीहार, कैमोरीहार, रैपुरा, घुघरा, धरमपुर, में केशव प्रसाद उईके आबकारी उपनिरीक्षक के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।

मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आबकारी की टीम ए द्वारा की गई कार्यवाही में कुल जप्ती 2665 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 25 लीटर अवैध हाथ भट्ठी मदिरा के कुल 9 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किये गये। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। जप्त किये गये लहान तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 1लाख 37 हजार रूपये है।

उपरोक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पटेल,  एस.डी. सिह आबकारी आरक्षक कैलाश नाथ नामदेव, शिवमूरत नामदेव, सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय