खनिज कोयले के अवैध परिवहन पर कार्यवाही जारी
कोरिया। खनि निरीक्षक एवं खनि अमला द्वारा रात्रि भ्रमण के दौरान तहसील खडगवां क्षेत्र में 2 ट्रैक्टर वाहनों को खनिज कोयले मात्रा 3 घन मीटर का अवैध परिवहन करते पाया गया, जिसे मौक पर जप्तकर समीपस्थ थाना पोड़ी के सुपुर्दगी में दिया गया।
उक्त वाहन मालिकों के विरुद्ध छ. ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम चरचा के कन्वेयर बेल्ट तोड़ कर खनिज कोयला का अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिसे खनि निरीक्षक द्वारा जप्त किया गया है। खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खननकर्ता व परिवहनकर्ता के विरूध्द निरंतर कायार्वाही की जा रही है। आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व खनि निरीक्षक एवं खनि अमले द्वारा 15 मार्च को भी तहसील खडगवां क्षेत्र के ग्राम पोडी के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान टैक्टर सोल्ड महेन्द्रा मालिक मुमताज कुरैशी निवासी पोडी को 3 घनमीटर खनिज कोयले का अवैध परिवहन करते पाया गया, जिसे मौके पर जप्तकर समीपस्थ थाना पोडी के सुपुर्दगी में दिया गया।

पाठको की राय