Thursday, October 22nd, 2026

24 को ई-मेगा कैंप में समस्याओं का होगा समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं का भी देंगे लाभ

महासमुंद
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ई-मेगा कैंप का आयोजन रविवार 24 अक्टूबर 2021 को किया जाएगा। कैंप के आयोजन के लिए कलेक्टरडोमन सिंह ने अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में 15 सदस्यी जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति के सदस्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही न्याय एप में शिकायत पेटी के माध्यम से सालसा को भेजेंगे। सदस्यों द्वारा मेगा कैंप के महत्व तथा उद्देश्य के बारे में लोगों को जानकारी साझा की जाएगी। लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के बारे में अवगत करायेंगे।

कलेक्टर ने ई-मेगा कैंप में शामिल होने वाले सदस्यों को विभागवार जिम्मेदारी सौंपी है। राजस्व विभाग द्वारा जाति, निवास, राजस्व संबंधी मामले, आरबीसी के प्रकरण लंबित प्रकरण आदि के लिए निराकरण कैंप का आयोजन करेंगे। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को देंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पीड़ित को क्षतिपूर्ति राशि बांटी जागी। शिक्षा विभाग द्वारा छात्र दुर्घटना बीमा योजना, छात्रवृत्ति वितरण एवं पेंशन प्रकरणों का निराकरण करेंगे। समाज कल्याण विभाग दिव्यांग एवं दिव्यांग छात्र छात्राओं को सहायक उपकरण वितरण, पेंशन वितरण, उनकी पात्रता अनुसार पेंशन आदि का वितरण करेंगे। आयोजन में कोविड गाइड लाइन का पालन एवं सामाजिक दूरी/फिजकिल डिस्टेन्स सहित मास्क अनिवार्य होगा ।

समिति के सदस्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही न्याय एप में शिकायत पेटी के माध्यम से सालसा को भेजेंगे। सदस्यों द्वारा मेगा कैंप के महत्व तथा उद्देश्य के बारे में लोगों को जानकारी साझा की जाएगी। समिति द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव से सतत समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा गया है।

 

#Problems

Source : Agency

पाठको की राय