Thursday, October 22nd, 2026

मध्यप्रदेश के छह आईएएस अधिकारियों का प्रोबेशन पीरियड , डीओपीटी ने किया कंफर्म


 भोपाल

राज्य प्रशासनिक सेवा और गैर राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने मध्यप्रदेश के छह आईएएस अधिकारियों का प्रोबेशन पीरियड समाप्त हो चुका है और डीओपीटी ने इन्हें कंफर्म कर दिया है।

केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस प्रोबेशन रूल्स के तहत मध्यप्रदेश कॉडर के छह आईएएस अधिकारियों को आईएएस सेवा में कंफर्म करने के आदेश जारी कर दिए है। इन सभी अधिकारियों को 22 दिसंबर 2016 से आईएएस सेवा में कंफर्म किया गया है। जिन अधिकारियों का प्रोबेशन पीरियड समाप्त कर उन्हें कंफर्म किया गया है उनमें 2006 बैच के बाबू सिंह जामोद, अनिल सुचारी, मालसिंह भयडिया, 2007 बैच के राजेश कुमार कौल, संजय गुप्ता और 2008 बैच के आईएएस शमीमउद्दीन शामिल है। इन सभी को राज्य सेवा कॉडर से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के बाद कंफर्म कर दिया गया है। इन छह अफसरों में चार अफसर राज्य प्रशासनिक सेवा से पदोन्नति के बाद आईएएस बने थे जबकि संजय गुप्ता और शमीमुद्दीन गैर राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस बने थे। इन सबका प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद ये कंफर्मेशन का इंतजार कर रहे थे। डीओपीटी ने अब इनके कंफर्मेशन के आदेश जारी किए है। इनमें शमीमुद्दीन सेवानिवृत्त हो चुके है।

एमपी को मिली एक और महिला आईएएस
मध्यप्रदेश को एक और नई महिला आईएएस मिली है। एमजीएमयूटी 2020 कॉडर की सर्जना यादव ने मध्यप्रदेश कॉडर के 2020 बैच के आईएएस हिमांशु जैन से विवाह कर लिया है। विवाह के बाद पति-पत्नी के साथ रहने के लिए सर्जना यादव ने केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को आवेदन दिया था। सर्जना यादव के आवेदन को स्वीकार करते हुए डीओपीटी ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय और मध्यप्रदेश सरकार की सहमति के बाद उन्हें मध्यप्रदेश कॉडर आवंटित कर दिया है। अब सर्जना यादव विवाह के पश्चात मध्यप्रदेश कॉडर में काम करेंगी। जल्द ही उनकी पदस्थापना के आदेश जारी किए जाएंगे। हिमांशु जैन अभी असिस्टेंट कलेक्टर नीमच के पद पर पदस्थ है इसलिए सर्जना यादव की पदस्थापना भी उसी जिले में की जा सकती है।

 

#six IAS officers

Source : Agency

पाठको की राय