Monday, October 19th, 2026

प्रो-कबड्डी लीग 2021: हर शनिवार को खेले जाएंगे तीन-तीन मुकाबले

बेंगलुरु
प्रो-कबड्डी लीग 2021 का आगाज कल से होने जा रहा है। इस बार 12 टीमें आमने-सामने होंगी। यह लीग दो साल के अंतराल के बाद खेला जा रहा है। इस बार ग्रुप स्टेज में 66 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रो-कबड्डी लीग के इस आठवें संस्करण का पहला मैच कल बेंगलुरु बुल्स और यू मुम्बा के बीच खेला जाएगा। यू मुम्बा ने पिछले सीजन का खिताब अपने नाम किया था। कोरोना की वजह से इसे सिर्फ एक स्थान यानी बेंगलुरु में खेला जाएगा। सभी मैच खाली स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। यानी दर्शकों की एंट्री पर बैन रहेगा। इसके अलावा एक दिन में तीन मैच का सिस्टम भी लागू किया जाएगा। आठवें सीजन के पहले चार दिन और प्रत्येक शनिवार को तीन मैच खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच तमिल थलाइवाज और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा।

 

#Pro-Kabaddi League 2021

Source : Agency

पाठको की राय