Tuesday, October 20th, 2026

प्रियंका ने इतनी बोल्ड ड्रेस पहनी थी कि होना पड़ा ऊप्स मोमेंट का शिकार

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. अपनी एक्टिंग से अब एक्ट्रेस हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ रही हैं. सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली प्रियंका चोपड़ा की एक पुरानी तस्वीर खूब वायरल हो रही है. तस्वीर देखने के बाद लोग प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल भी कर रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर देखने के बाद आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

प्रियंका की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे देखा जा सकता है. प्रियंका ने ब्लैक बॉडीकॉन स्टाइल ड्रेस पहनी है, जिसमें एक साइड से हाई कट्स हैं. साथ ही शिमरी नेट लगा हुआ है. प्रियंका का ये आउटफिट काफी रिवीलिंग है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी. प्रियंका अपनी इस तस्वीर में उनके साथ हुए वार्डरोब मालफंक्शन की वजह से ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई. उन्होंने जैसे-तैसे अपनी लाज बचाई.
     


प्रियंका चोपड़ा ने बड़े ही कॉन्फीडेंस के साथ अपनी इस बोल्ड ड्रेस को कैरी किया था. पैपाराजी के सामने उन्होंने स्टाइलिश पोज भी दिए. उन्होंने अपने हाथों से रिवीलिंग पार्ट को छिपाने की कोशिश भी की, लेकिन ऐसा करते हुए उनकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई. बता दें, प्रियंका के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. वो पहले भी कई बार बोल्ड ड्रेस पहन चुकी हैं. कई बार उन्हें उनके सुपर बोल्ड आउटफिट की वजह से ट्रोल किया जा चुका है. प्रियंका चोपड़ा अपने अनोखे स्टाइल के लिए जानी जाती हैं.

 

Source : Agency

पाठको की राय