Wednesday, October 21st, 2026

कृषि कानून पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों का अपमान कर रही है ये सरकार

 लखनऊ
कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस सरकार की आंख का पानी मर चुका है। किसान संगठनों के अनुसार आंदोलन में लगभग 500 किसान शहीद हो चुके हैं। किसान राह देख रहे हैं कि कब सरकार उनकी बात सुने। प्रियंका गांधी ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'भाजपा सरकार ने संसद में कहा कि न तो उसने काले कृषि कानूनों पर किसानों की मंशा जानने की कोई कोशिश की और न ही उसके पास शहीद किसानों का कोई आंकड़ा है। अपने खरबपति मित्रों का चश्मा लगाकर आंखों का पानी मार चुकी ये सरकार बस किसानों का अपमान किए जा रही है।

किसान संगठनों के अनुसार आंदोलन में लगभग 500 किसान शहीद हो चुके हैं। किसान राह देख रहे हैं कि कब सरकार उनकी बात सुने। लेकिन, भाजपा सरकार ने संसद में कहा कि न तो उसके पास आंदोलन के दौरान हुई किसानों की मौत का आंकड़ा है और न ही उसने इन काले कानूनों पर किसानों की मंशा जानने के लिए कोई अध्ययन कराया। ये भी पढ़ें:- सोमवार से दिल्ली में खुल जाएंगे सिनेमा और मल्टीप्लेक्स, मेट्रो-बसें भी चलेंगी फुल सीटिंग कैपेसिटी से कहा कि मैंने लखनऊ में किसान संगठनों के नेताओं से बात की। किसान पंचायतों के दौरान भी किसानों का मत जानने का मौका मिला। सबका यही कहना है कि सरकार उस किसान का नाम बता दे जिससे पूछ कर ये कानून बनाए गए हैं। पूरे देश को पता है कि ये कानून किसी भी किसान से पूछ कर नहीं बनाए गए हैं। ये तो "हम दो, हमारे दो" के फायदे के लिए हैं। सरकार के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए हैं। सरकार के इन जवाबों से उसकी कलई और ज्यादा खुलती जा रही है।
 

 

#प्रियंका गांधी

Source : Agency

पाठको की राय