Saturday, October 24th, 2026

LFJ Scam पर बोलीं प्रियंका गांधी, कहा- तेजस्वी-मीसा को प्रताड़ित कर रही CBI, विपक्ष को मिटाना चाहती है BJP

पटना

लैंड फॉर जॉब घोटाले में सीबीआी ने शनिवार को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से करीब 9 घंटे की मैराथन पूछताछ की। और घोटाले से जुड़े कई सवाल पूछे। वहीं लालू यादव की बेटी और तेजस्वी की बहन मीसा भारती से ईडी ने लंबी पूछताछ की। जिस पर सियासत भी जारी है। आरजेडी और जदयू पहले ही जांच एजेंसियों की इस कार्रवाई को केंद्र सरकार की घबराहट बता रही है। वहीं अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी तेजस्वी के सपोर्ट में उतरी हैं।

तेजस्वी-मीसा को प्रताड़ित कर रही CBI-ED 

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी पूरे देश से विपक्ष को खत्म करना चाहती है। उन्होने ट्वीट करते हुए लिखा- भाजपा इस देश से विपक्ष और लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। इसलिए लगातार विपक्ष के लोगों की आवाज पर हमला कर रही है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी और मीसा भारती जी को एजेंसियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा, लोकतंत्र पर हो रहे हमले के खिलाफ हम सब एकजुट हैं।

कोई घोटाला हुआ ही नहीं- तेजस्वी 

वहीं इससे पहले तेजस्वी यादव ने सीबीआई दफ्तर से बाहर निकलते वक्त कहा, कि जब भी जांच हुई है, हमने सहयोग किया है और जो सवाल किए गए, उसके हमने जवाब दिए। ये निराधार चीजें हैं। सच्चाई यह है कि कोई घोटाला हुआ ही नहीं है।

घोटोले पर जारी है सियासत 

इससे पहले राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने पर तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार को घेरा था। और पूरे विपक्ष से जल्द एकजुट होने की अपील की थी। वहीं इस मामले में आरजेडी और जदयू ने भी बीजेपी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और चुनावी से पहले बीजेपी की घबराहट बताया था। बीजेपी इस मुद्दे पर लालू यादव और नीतीश कुमार दोनों पर निशाना साध रही है।

 

 

#LFJ Scam

Source : Agency

पाठको की राय