प्रियंका चोपड़ा: पहली बार अपने रेस्टोरेंट 'सोना' पहुंची देसी गर्ल
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय का डंका हॉलीवुड में भी बजाया है। अपने हुनर से उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की साथ ही विदेश में अपना नया बिजनेस भी शुरू कर चुकी हैं। प्रियंका ने न्यूयॉर्क में कुछ समय पहले भारतीय रेस्टोरेंट खोला है और इसको नाम दिया है सोना। गौरतलब है कि विदेश में भारतीय स्वाद और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रियंका की काफी तारीफ भी हुई थी। बता दें कि हाल ही में प्रियंका पहली बार अपने इस रेस्टोरेंट में पहुंची जहां उन्होंने खाने के मजे लिए। प्रियंका ने अपने सोना रेस्टोरेंट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं जिनमें वो अपने दोस्तों के साथ देसी पकवानों का आनंद लेती नजर आ रही हैं। बता दें कि प्रियंका पिछले काफी समय से अपनी आने वाली वेब सीरीज की लंदन में शूटिंग कर रही थीं और कुछ दिन पहले ही वो अमेरिका लौट आईं हैं। प्रियंका अब अपने रेस्टोरेंट पहुंची और वहा उन्होंने डोसा और गोल गप्पे के मजे लिए। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं हैं जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

पाठको की राय