Wednesday, October 21st, 2026

प्रधान पाठक ने प्रदान किया मसनियाखुर्द आश्रम को वाटर कूलर

जैजैपुर
जन भागीदारी से संचालित हो रहे शासकीय आदिवासी बालक आश्रम मसनियाखुर्द को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जोंगरा के प्रधान पाठक हेमंतकुमार पटेल ने वाटर कूलर प्रदान किया ताकि यहा बच्चो को गर्मी मे ठंडा व शुद्धजल उपलब्ध हो सके।

प्रधान पाठक शैलकुमार पाण्डेय द्वारा आश्रम में जनसहभागिता के लिये किये जा रहे प्रयास जिससे पालको एवं ग्रामीणों को आश्रम से जोड?े के लिए सभी ग्रामवासियों से थोड़ा थोड़ा सहयोग की अपील किये है जिसमें ग्राम एवं अन्य जगहों से अनुदान प्राप्त हो रहा है।इस कार्य की प्रेरणा डाइट जांजगीर के टीम के साथ मैनपुर नगरी भ्रमण से मिला था तब से यह कार्य अपने शाला में चलाते आ रहे है।

राज्य शासन की इस तरह की योजना को सफल संचालन करने में शाला के भौतिक संसाधन में वृद्धि के साथ पालकों एवं ग्रामीणों का शाला से लगाव भी बढ़ जाता है।शाला की गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है। धीरे धीरे आश्रम का परिवेश बच्चों एवं अन्यो के लिए आनन्दमयी वातावरण तैयार हो रहा है।ताकि बच्चे में रुचि जागृत हो बच्चा स्वयं पढ?े के लिए लालायित हो।

प्रधान पाठक कहते है इस तरह ग्रामीणों का सहयोग मिलता रहे तो मसनियाखुर्द आश्रम राज्य के साथ राष्ट्रीय स्तर में अपना अलग पहचान बना लेगी।पूरे ग्रामवासी एवं पटेल परिवार को धन्यवाद।अधीक्षक  विजय सिंह जगत,श्री तुलेश्वर सिदार,प्रा शा मसनियाखुर्द के प्रधान पाठिका श्रीमती मीरा देवांगन ,शैलेन्द्र देवांगन एवं आश्रम के बच्चे उपस्थित रहे।

 

#Masniakhurd Ashram

Source : Agency

पाठको की राय