प्रधानमंत्री कल रायगढ़ में, कई मार्ग रहेंगे बंद
रायगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे है, जहां कोडातराई हेलीपैड में आयोजित कार्यक्रम में शिकरत करेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई जिलों से भाजपा कार्यकतार्ओं के साथ आमजन बड़ी संख्या में आएंगे। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कई मार्गोे को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया है। वहीं सुरक्षित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था के लिये यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा मार्ग डायवर्सन पॉइंट, मार्ग प्रतिबंधित पॉइंट एवं वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया है। इस दौरान एनएच 53 के अलावा अन्य मार्गों से रायगढ़ में प्रवेश करने वाले सभी भारी वाहन सुबह 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक प्रवेश निषेध रहेगा।
रायगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार खरसिया से रेंगालपाली मार्ग एवं खरसिया से छातामुड़ा होते हुए सारंगढ़ मार्ग भारी वाहनों के आवागमन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के वाहनों के पार्किंग हेतु 13 पार्किंग स्थलों का निर्धारण किया गया है। कार्यक्रम स्थल के समीप बनाये गये पार्किंग 01 एवं 02 वीवीआईपी तथा पार्किंग नं0 03 शासकीय वाहन एवं पास धारित मीडिया पार्किंग होगी। शेष पार्किंग 04 से 13 तक आमजन के लिये निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम में रामपुर, कोरबा, धरमजयगढ़, लैलूंगा, खरसियां, जांजगीर, सक्ती विधानसभा की ओर से आने वाली वाहनें रायगढ़ के छातामुड़ा चौक से होते हुए सहदेवपदली पटेलपाली होकर कोडातराई पहुंचकर हाई स्कूल कोडातराई के पीछे स्थित पार्किंग नं0 13 में पार्क होंगी। बिलाईगढ़, सारंगढ़, चन्द्रपुर, पामगढ़, अकलतरा से आने वाली वाहनें बड़े भंडार, सूपा, चिखली, तेतला होते हुए ग्राम सुर्री के पार्किंग स्थल 09, 10 एवं कोडातराई के पार्किंग स्थल 11 एवं 12 पर पार्क होंगे।
बसना, सराईपाली, बरमकेला, सरिया की ओर से आने वाली वाहनें सूरजगढ़, पंडिगांव, मचिदा, ओडेकेरा, पुसौर, तड़ोला, झारमुड़ा होकर ग्राम हुए ग्राम सुर्री एवं कोडातराई के पार्किंग स्थल 6, 7 एवं 8 पर पार्क होंगी। इसी प्रकार सभी तरफ से आने वाली दो पहिया वाहनें कोड़ातराई के भागवत मैदान पार्किंग नं0 05 में पार्क होंगी।
सभी विधानसभा क्षेत्र से आने वाले पार्टी पदाधिकारीयों की चार पहिया वाहने कोडातराई कार्यक्रम स्थल पर पुसौर रोड स्थित बिजली विभाग के कालोनी की ओर बनाये गये कोडातराई पार्किंग नं. पी 4 में पार्क होंगी। इन डायवर्सन पॉइंट, प्रतिबंधित मार्ग एवं पार्किंग स्थलों की जानकारी आमजन, वाहन चालकों तथा ट्रांसपोर्टर को दिये जाने हेतु ट्रेफिक पुलिस रायगढ़ द्वारा प्रेस नोट जारी कर निर्धारित किए गए रूट प्लान का पालन कर सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग प्रदान करने की अपील किया गया।

पाठको की राय