Monday, October 19th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का किया शिलान्यास, अटल जी के नाम का डाक टिकट तथा सिक्का जारी

छतरपुर।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बुधवार को खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के साथ विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसके पूर्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी 100वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया एवं उनके नाम से डाक टिकट तथा सिक्का जारी किया।

प्रधानमंत्री जी ने स्‍टेज पर जाते हुए उपस्थित जनसमूह का अभिवादन  किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान, श्री सीआर पाटिल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र खटीक, पूर्व केंन्द्रीय मंत्री व सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा, श्री राजेन्द्र शुक्ला, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, श्री राकेश सिंह, तुलसीराम सिलावाट, श्री ऐंदल सिंह कंषाना, श्री राकेश शुक्ला एवं दिलीप अहिरवार उपस्थित रहे।

 

#Prime Minister Narendra Modi#Ken-Betwa Link Project

Source : Agency

पाठको की राय