Thursday, October 22nd, 2026

प्रधानमंत्री ने नमो ऐप के जरिए कार्यकर्ताओं से किया संवाद, बोले- जो मतदान केंद्र जीतता है, वह चुनाव जीतता है

नईदिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ताओं की पुरानी पीढ़ी हो या नई पीढ़ी, उनकी कड़ी मेहनत और परिश्रम ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है।

पीएम मोदी ने हरियाणा के कार्यकर्ताओं के हंसमुख स्वभाव और मुश्किल परिस्थितियों में भी गंभीर मुद्दों को हल्के-फुल्के अंदाज में प्रस्तुत करने की क्षमता की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ताओं की यह क्षमता कि वे गंभीर से गंभीर बात को भी बहुत ही समझदारी, तर्क और विनोदी लहजे में हल्के-फुल्के अंदाज में कह सकते हैं, यह केवल हरियाणा से ही सीखा जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो मतदान केंद्र जीतता है, वह चुनाव जीतता है... इसका पूरा आधार उन लोगों का झूठ है जो हमारे खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

 

#modi

Source : Agency

पाठको की राय