Thursday, October 22nd, 2026

जुलाई 2023 से नहीं खुली प्राथमिक शाला, 2 शिक्षक पदस्थ

पलेरा
जनपद पंचायत पलेरा के ग्राम पंचायत  पुरेनिया के बीच के मुहल्ला मे प्राथमिक शाला है जिसे जुलाई 2023 से नहीं खोली गई जबकि वहां पर 2 शिक्षक पदस्थ हैं मिडिल स्कूल में कक्षाएं संचालित की जाती है जबकि मिडिल स्कूल की दूरी 1किलोमीटर है छोटे छोटे बच्चों को मेन रोड से जाना पड़ता है

अधिक वाहन चलते हैं बच्चों के माता पिता को डर लगा रहता है कि हमारे बच्चों के साथ कोई घटना न हो जाए अगर ऐसा कुछ होता है तो शिक्षा विभाग को दोषी माना जाएगा ग्रामीणों द्वारा 181पर शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई  ग्रामीणों का कहना है कि अगर शाला भवन में कक्षाएं नहीं लगती है तो हम समस्त ग्राम वासी पलेरा बी ओ धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे और इसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी

 

Source : Agency

पाठको की राय