Thursday, October 22nd, 2026

ZyCoV-D वैक्सीन की कीमत तय की गई तय ,सरकार ने एक करोड़ डोज का ऑर्डर दिया

   अहमदाबाद

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) की वैक्सीन ZyCoV-D की कीमत तय हो गई है. इसके प्रति डोज के लिए 265 रुपये देने होंगे. ये वैक्सीन 12 से 18 साल के उम्र वालों को लगाई जाएगी.

सरकार ने अहमदाबाद की कंपनी जायडस कैडिला को तीन खुराक वाली कोविड वैक्सीन ZyCoV-D की एक करोड़ डोज का ऑर्डर दिया है. ZyCoV-D भारत के दवा नियामक द्वारा 12 वर्ष और उससे ज़्यादा की उम्र के लोगों के लिए स्वीकृत की गई पहली वैक्सीन है.

ZyCoV-D वैक्सीन को सीरिंज के विपरीत एक सुई-मुक्त एप्लीकेटर का यूज करके लगाया जाता है. PharmaJet नाम का एप्लीकेटर 93 रुपये प्रति डोज के हिसाब से बेचा जाएगा. कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ शरविल पटेल ने कहा कि हम ZyCoV-D के साथ सरकार के टीकाकरण अभियान का समर्थन करते हुए प्रसन्न हैं. हमें उम्मीद है कि सुई-मुक्त एप्लीकेटर से लोग टीका लगावने में आगे आएंगे.

तीन खुराक को 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाएगा

ZyCoV-D की तीन खुराक को 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाएगा. हर खुराक दोनों बाहों पर दी जाएगी. केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने  12 अक्टूबर को कुछ शर्तों के साथ 2 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों के लिए कोवैक्सिन को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण देने की सिफारिश की थी.

 

#ZyCoV-D वैक्सीन

Source : Agency

पाठको की राय