Wednesday, October 21st, 2026

'फतेहपुर में मतदाताओं को वोट देने से रोका', सपा का आरोप

 नई दिल्ली  

उत्‍तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों के लिए पहले दो घंटे का मतदान पूरा हो चुुुका। इस दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का भारी उत्‍साह दिख रहा है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। यह सिलसिला लगातार जारी है। इस चरण में रुहेलखंड से लेकर तराई बेल्‍ट और अवध क्षेत्र के नौ जिलों की 59 सीटों पर 624 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। शाम छह बजे तक जितने लोग मतदान केंद्र परिसर में कतार में खड़े होंगे उन्हें वोट देने का अधिकार होगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए 860 कंपनी अर्धसैनिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इन नौ जिलों में कुल 55.31 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में 58.24 प्रतिशत वोट पड़े थे। कोविड-19 के मद्देनजर सभी प्रकार की निषेधात्मक व्यवस्था की गई है।
 
सपा ने लगाई शिकायतों की झड़ी

लखनऊ में बीकेटी के मल्लाहनखेड़ा में बूथ पर वोटर्स ही नहीं पहुंच रहे हैं। यहां कुछ गिने चुने लोग ही वोट डालने पहुंचे। अधिकारियों का दावा है कि ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। वहीं लखनऊ के मोहनलालगंज के रामपुर में भी सपा पोलिंग एजेंट के अंदर जाने पर हंगामा हो गया। सपा ने चुनाव आयोग के पास  शिकायतों की झड़ी लगा दी है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय