Wednesday, October 21st, 2026

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए - कैलाश विजयवर्गीय

भोपाल
 भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि बंगाल में वर्तमान में जो कानून व्यवस्था कि स्थिति है मैं ये कह सकता हूं कि वहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। जो सरकार 213 सीटें लाकर डेढ़ महीने पहले जनमत जीती हो वहां राष्ट्रपति शासन लगाना प्रथमदृष्टया अभी उचित नहीं लगता लेकिन हालात ऐसे ही हैं ।


उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने से आज तक 45 कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। BJP कार्यकर्ताओं को पीटा जा रहा है। वहां हिंसा की राजनीति बहुत है। सैकड़ो महिलाओं के साथ बलात्कार हो जाए और पुलिस रिपोर्ट नहीं लिखे, मैं समझता हूं कि ये तो राष्ट्रपति शासन लगने जैसी स्थिति है।

 

#कैलाश विजयवर्गीय

Source : Agency

पाठको की राय