आज दिल्ली से चारबाग पहुंचेगी प्रेसिडेंशियल ट्रेन, कल राष्ट्रपति जाएंगे अयोध्या
लखनऊ
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या रामलला का दर्शन करने जाएंगे। ये ट्रेन शनिवार को दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रेसिडेंशियल ट्रेन से राष्ट्रपति सफर करेंगे। इस दौरान यात्रियों के लिए आरक्षण केंद्र सुबह साढ़े नौ बजे के बाद खोला जाएगा।
वहीं पूछताछ के लिए पार्सल घर के पास पूछताछ काउंटर खोला जाएगा। चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए मुख्य सड़क से प्रवेश बंद रहेगा। यात्रियों को पार्सल घर की ओर से स्टेशन तक जाने दिया जाएगा। प्रेसिडेंशियल ट्रेन के आगे एडवांस व पीछे बैकअप ट्रेन चलेगी। राष्ट्रपति की ट्रेन के संचालन के कारण दून एक्सप्रेस, फैजाबाद एलटीटी सहित कई ट्रेनें लेटलतीफी की शिकार होंगी। डीआरएम एसके सपरा ने कहा कि ट्रेनों का डायवर्जन नहीं होगा।
राष्ट्रपति का अयोध्या जाने और आने का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय
-रविवार सुबह नौ बजकर दस मिनट अयोध्या रवाना होगी प्रेसिडेंशियल ट्रेन
-अयोध्या से दोपहर तीन बजकर 50 मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना होंगे
-रविवार शाम राष्ट्रपति छह बजकर 10 मिनट पर पहुंचेंगे चारबाग रेलवे स्टेशन

पाठको की राय