Friday, October 23rd, 2026

राष्ट्रपति करेंगे छत्तीसगढ़ के शिक्षक शुक्ला को सम्मानित

रायपुर
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के शिक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर यह सम्मान समारोह 5 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से वर्चुअल रूप से आयोजित होगा। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2021 से सम्मानित होने वाले प्रमोद कुमार शुक्ला एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करपावंड, जिला बस्तर में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए इस वर्ष पूरे देश से 44 शिक्षकों का चयन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के व्याख्याता प्रमोद कुमार शुक्ला का चयन राज्य के लिए गौरव की बात है। व्याख्याता शुक्ला, शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के एन.आई.सी. के स्टूडियो में वर्चुअली राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

 

#Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय