Saturday, October 24th, 2026

मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष 28 को झाबुआ में

भोपाल
मध्य प्रदेश में आदिवासियों के प्रति बढ़ते मानवाधिकार हनन के मामलों को लेकर आयोग ने सख्त रवैया अपनाया है। ऐसे में आयोग अब आदिवासी इलाकों में पहुंचकर सुनवाई कर रहा है। इसी कड़ी में 28 अप्रैल को झाबुआ में जनसुनवाई की जाएगी। इस दौरान जिले में पीड़ित कोई भी व्यक्ति इसमें आवेदन दे सकता है। आयोग कलेक्टर आॅफिस के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से मानवाधिकार हनन के पूर्व लंबित एवं मौके पर प्राप्त नए मामलों की सीधी जनसुनवाई करेगी। इसमें आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन, सदस्य सरबजीत सिंह, आयोग कार्यालय में झाबुआ जिले के मामलों के प्रस्तुतकर्ता अधिकारी सहित आयोग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

 

#President

Source : Agency

पाठको की राय