Tuesday, October 20th, 2026

राष्ट्रपति कोविंद आज उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे

उज्जैन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उज्जैन में 29 मई को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन-अर्चन करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद भगवान महाकालेश्वर मंदिर परिसर में हो रहे विस्तार कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद पूर्वान्ह 11:30 पर महाकालेश्वर मंदिर पहुँचेंगे तथा वहाँ से दोपहर 12:40 पर रवाना होंगे।

राज्य शासन की भगवान महाकालेश्वर मन्दिर परिसर विस्तार योजना तेज गति से आकार ले रही है। मन्दिर परिसर का क्षेत्रफल अब बढ़कर 20 हेक्टेयर हो गया है। प्रथम चरण की योजना में 310 करोड़ रूपये की लागत से दर्शनार्थियों के लिए सुविधाओं को और विस्तार दिया जा रहा है।

 

 

#भगवान महाकालेश्वर

Source : Agency

पाठको की राय