Thursday, October 22nd, 2026

राष्ट्रपति कोविंद तथा प्रधानमंत्री मोदी ने दी मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएँ

भोपाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर दी गई शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता की ओर से आभार माना है। राष्ट्रपति कोविंद ने प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि "मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधनों और कला-संस्कृति से समृद्ध यह प्रदेश यूं ही निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो”। मुख्यमंत्री चौहान ने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि जनता का कल्याण और मध्यप्रदेश का नव-निर्माण ही हमारी प्राथमिकता है।

 

#foundation day of Madhya Pradesh

Source : Agency

पाठको की राय