Friday, October 23rd, 2026

राष्ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने देशवासियों को दी 'ईद-ए-मिलाद' की शुभकामनाएं 

नई दिल्ली
आज देशभर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ' पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन, ईद-ए-मिलाद-उन-नब़ी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारकबाद देता हूं। आइए, हम सब पैगम्‍बर मुहम्‍मद के जीवन से प्रेरणा लेकर, समाज की खुशहाली के लिए और देश में सुख शांति बनाए रखने हेतु कार्य करें।' महामहिम ने तीन भाषाओं में देशवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति ने देश के इलाहाबाद, मद्रास और गुवाहाटी हाईकोर्ट में नियुक्त किए 20 न्यायाधीश तो वहीं पीएम मोदी ने भी राष्ट्रवासियों को पावन पर्व की बधाई दी है। उन्होंने Tweet किया है कि 'मिलाद-उन-नबी की बधाई। चारों ओर शांति और समृद्धि हो। दया और भाईचारा हमेशा कायम रहें। ईद मुबारक!' Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 13,058 नए मामले, 164 मरीजों की हुई मौत आपको बता दें कि हर साल ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार पैगम्बर साहब के जन्मदिवस के तौर पर मनाया जाता है। आज के दिन मुस्लिम लोग अपने घरों को विशेष तौर पर सजाते हैं और पकवान बनाते हैं तो वहीं आज कुरान की भी इबादत की जाती है। 

'मोदी पेट्रोल की कीमत और चीन पर बोलने से डरते हैं....', असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम पर कसा तंज भव्य आयोजनों पर पाबंदी आज जलसे और जुलूस का भी आयोजन किया जाता है, हालांकि इस बार कोविड के कारण भव्य आयोजनों पर पाबंदी लगी हुई है लेकिन फिर भी लोग अपने-अपने हिसाब से आज का दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज के खास दिन गरीब लोगों को दान करने की भी परंपरा है तो वहीं कहीं-कहीं पर गरीबों को खाना खिलाने के लिए भी जलसा निकाला जाता है। आज स्कूल-कॉलेज में छुट्टी होती है। केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि मुस्लिम देशों में भी आज का दिन खास तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। आज के दिन लोग कुरान की आयतों के जरिए पैग्म्बर साहब को याद करते हैं और उनसे अपनी ओर से की गई गलतियों के लिए क्षमा भी मांगते हैं और नेकी की राह पर चलने का वादा भी करते हैं। 

 

#'ईद-ए-मिलाद'

Source : Agency

पाठको की राय