Sunday, October 25th, 2026

President Election 2022: चुनाव के बाद फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे 'मिस्टर बैलेट बॉक्स'

नई दिल्ली
 देश के राष्ट्रपति चुनाव का मतदान कल यानी सोमवार को संपन्न हो गया। राज्यों की राजधानी से मतपेटियां दिल्ली आ रही हैं। चुनाव अधिकारियों के साथ 'मिस्टर बैलेट बॉक्स' के नाम से मतेपेटियों का भी टिकट बुक किया था। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मतपेटियां भेजीं। यात्रा के लिए 'मिस्टर बैलेट बॉक्स' नाम से अलग-अलग 'टू वे' हवाई टिकटों के साथ मतपेटियों को बुक किया गया था। इससे पहले, पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा बक्से को हैंड बैगेज के रूप में भेजा गया था। लेकिन इस साल आयोग ने मतपेटियों के लिए टू-वे टिकट बुक किया गया है।

 चुनाव अधिकारी मतपेटियों से सटी सीटों पर बैठ जाते हैं। पिछले हफ्ते जारी एक प्रेस बयान में ईसीआई ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया में बैलेट बॉक्स की एक प्रमुख भूमिका है। कोई साधारण बॉक्स नहीं है, यह सबसे बड़े लोकतंत्र के सर्वोच्च पद के भाग्य का फैसला करता है। बता दें कि 21 जुलाई को वोटों की गिनती होगी। तब फैसला होगा कि देश के अगले राष्ट्रपति कौन होंगे। द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा चुनावी मैदान में हैं। एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं और विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

 

#President Election 2022:

Source : Agency

पाठको की राय