Tuesday, October 20th, 2026

देवास जिले की गुर्जर बापच्या की आशा कार्यकर्ता रानी मंडल को 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी

देवास

मध्य प्रदेश के देवास जिले के गुर्जर बापच्या गांव की आशा कार्यकर्ता को 15 अगस्त पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। गांव में आशा कार्यकर्ता के कार्यक्षेत्र में पिछले 18 साल में एक भी मां व शिशु मृत्यु नहीं हुई। आशा कार्यकर्ता रानी मंडल ने निर्धारित 53 कर्तव्य पूरे किए हैं।

साल 2006 से अब तक 18 साल में गांव में एक भी मां व शिशु मृत्यु नहीं होने पर उनका चयन भोपाल से राष्ट्रपति सम्मान के लिए किया गया है। वे पति देवीलाल के साथ 13 अगस्त को रवाना होंगी।
सबको पिलाती हैं दवा

रानी को शासकीय माध्यमिक विद्यालय के हर बच्चे का नाम और परेशानी पता है। सबको हर मंगलवार को दवा पिलाती हैं। रानी के अनुसार गांव में महीने से दो से तीन डिलीवरी होती है। एंबुलेंसकी सुविधा न होने पर बस में बैठाकर प्रसूताओं को स्वास्थ्य केंद्र ले जाती थीं।

इसके अलावा टीकाकरण, प्लस पोलियो की दवा पिलाना, आयरन की गोली खिलाना, परिवार कल्याण जैसे 53 कार्य किए जाते हैं। सीएमएचओ डॉक्टर सरोजनी का कहना है कि रानी पूरे क्षेत्र में काम कर रही, इसलिए भोपाल से चयन हुआ है।

 

#President Draupadi Murmu

Source : Agency

पाठको की राय