Friday, October 23rd, 2026

महामाया मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए दर्शन

बिलासपुर
बिलासपुर पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति ने रतनपुर स्थति महामाया मंदिर में पूजा अर्चना कीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिलासपुर पहुंचकर रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। यहां से वे गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुई। साढ़े तीन घंटे बिताने के बाद वह रायपुर लौट जाएंगी। उनकी सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर अफसर और जवानों को तैनात किया गया है।

इससे पहले बिलासपुर पहुंचने पर पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी स्थित हेलीपैड पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने उनका स्वागत किया था। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शहर में कुछ स्थानों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद है। बिलासपुर-रतनपुर मार्ग को छह घंटे तक बंद किया गया है। पुलिस ने रूट चार्ट भी जारी किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय