Wednesday, October 21st, 2026

राष्ट्रपति औन ने की नई सरकार की घोषणा, 13 महीनों से जारी गतिरोध को खत्म

बेरूत
लेबनान में राष्ट्रपति मिशेल औन ने शुक्रवार को नई सरकार के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा 13 महीनों से जारी गतिरोध को खत्म करते हुए एक नई सरकार का गठन किया गया है।

राष्ट्रपति भवन में नए प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने  मीडिया से कहा, स्थिति गंभीर है लेकिन अगर सहयोग मिले तो उससे पार पाना असंभव नहीं है। हम सभी उम्मीद व दृढ़ निश्चय के साथ एक साथ काम करने जा रहे हैं। राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से मिकाती के नेतृत्व में 24 सदस्यीय मंत्रिमंडल की घोषणा की गई। बाद में मंत्रिपरिषद के महासचिव महमूद मक्किये ने भी सूची जारी की।

बेरूत बंदरगाह पर चार अगस्त 2020 को हुए धमाके के बाद तत्कालीन पीएम हसन दियाब की सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था। प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक समूहों में असहमति से देश में आर्थिक संकट गहरा गया था।

 

#President Aun announces

Source : Agency

पाठको की राय