Monday, October 19th, 2026

राज्यपाल को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया

रायपुर

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री टामन सिंह सोनवानी ने मुलाकात की और आयोग के वर्ष 2021-22 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राज्यपाल को वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किये जाने उपरांत इसे विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। इस अवसर पर आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. सरिता उइके, सचिव श्री जीवन किशोर ध्रुव, परीक्षा नियंत्रक श्रीमती आरती वासनिक तथा अपर परीक्षा नियंत्रक श्री सी.पी. बघेल उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय