Wednesday, October 21st, 2026

नर्सिंग कॉलेजों की जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर पेश करें

जबलपुर


हाईकोर्ट में प्रदेश में संचालित निजी नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में हुए फर्जीवाड़े पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस रवि मलिमठ व जस्टिस विशाल मिश्रा की खंडपीठ को नर्सिंग काउंसिल की ओर से पेश हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता स्वप्निल गांगुली ने जवाब व शपथ पत्र पेश किया।

याचिकाकर्ता ने आपत्ति जताई कि ग्वालियर हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई जांच की रिपोर्ट पेश नहीं की गई। इस पर कोर्ट ने नर्सिंग काउंसिल को उक्त रिपोर्ट पेश करने के लिए एक दिन की मोहलत दी।

 

#नर्सिंग कॉलेजों

Source : Agency

पाठको की राय