Thursday, October 22nd, 2026

बिना रेत मिलाएं तैयार करें टाइल ग्राउट व रोके पानी के किसी भी रिसाव को

धमतरी। घर बनाते समय हमेशा हम यह चिंता करते रहते हैं कि कहीं छत के स्लैब या दूसरी जगह से पानी न निकले और इसे रोकने के लिए कई उपाए करते रहे हैं। वहीं दूसरी ओर टाईल्स लगाते समय भी जोड़ों को भरने के लिए हमें सीमेंट के साथ रेत मिलना पड़ता है। लेकिन अब यह दोनों समस्याएं दूर गई है क्योंकि सीमेंट कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जीरो एम वाटरशील्ड 2 के और जीरो एम स्पीडेक्स टाइल ग्राउट लॉन्च किया। जिसमें जीरो एम स्पीडेक्स टाइल ग्राउट में रेत मिलाने की जरुरत नहीं हैं वहीं जीरो एम वाटरशील्ड 2 के छत के स्लैब, स्नानघर, रसोई सिंक और छज्जों से निकलने वाले पानी को रोकता हैं।

चीफ स्ट्रेटजी और मार्केटिंग आॅफिसर मधुमिता बसु ने बताया कि जीरो एम वाटरशील्ड 2के एक दो-कम्पोनेंट ऐक्रेलिक सीमेंटिटियस कोटिंग है जिसे साइट पर मिश्रित करने के लिए तैयार किया गया है और एक इलास्टोमेरिक वाटरप्रूफ परत प्रदान करने के लिए ब्रश द्वारा कंक्रीट और चिनाई वाली सतहों पर लगाया जाता है। इसकी कोटिंग एक कठोर फिनिश, सपाट सतह और जल प्रतिरोधक और नमी से बचाने के लिए एक अवरोध प्रदान करती है। यह पीने योग्य पानी के लिए सुरक्षित है, सीएफटीआरआई-मैसूर में परीक्षण किये गये यूएस-एफडीए दिशानिदेर्शों की पुष्टि करता है और छत के स्लैब, स्नानघर, रसोई सिंक और छज्जों के लिए बेहतरीन है। 3 किग्रा और 15 किग्रा के पैक में उपलब्ध है।

चीफ मॉडर्न बिल्डिंग मैटेरियल्स आॅफिसर सुनील महाजन कहा कहना है कि जीरो एम स्पीडेक्स टाइल ग्राउट बिना रेत वाला टाइल ग्राउट है, जिसमें सीमेंट, पॉलिमर, फिलर्स और विशेष एडिटिव्स शामिल हैं। इसमें स्थल पर केवल पानी ही मिलाना पड़ता है। यह टाइल जोड़ों को भरने के लिए उच्च गुणवत्ता वाला ज्वाइंट भराव प्रदान करता है ताकि मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले टाइल जोड़ों का निर्माण किया जा सके। यह नॉन-श्रिंक, सेल्फ-क्योरिंग वाटरप्रूफ टाइल ग्राउट है। यह व्हाइट और आइवरी रंगों में 1 किलो के पाउच में उपलब्ध है, जो विट्रिफाइड, नॉन-विट्रिफाइड, सिरेमिक और पत्थर की टाइलों पर उपयोग किया जा सकता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय