Friday, October 23rd, 2026

सभी अकादमी के लिए एसओपी तैयार करें - खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया

भोपाल
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी खेल अकादमियों के लिए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि यदि खिलाड़ी पोस्ट कोविड के बाद राष्ट्रीय या अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं, तो उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप एसओपी तैयार करें। खेल मंत्री बुधवार को भोपाल में मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोटर्स अकादमी में सेलिंग गेम की गतिविधियों की समीक्षा कर रही थीं।

मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि इसके अलावा प्रशिक्षकों की आवश्यकताओं, प्रत्येक अकादमी के सपोर्ट स्टाफ आदि के लिए भी अलग एसओपी तैयार करें। उन्होंने कहा कि इससे दक्षता, गुणवत्तापूर्ण आउटपुट और प्रदर्शन में एकरूपता हासिल होगी। श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने सेलिंग अकादमी के प्रशिक्षकों से खिलाड़ियों की डाइट, बोट, अन्य सहायक उपकरणों, अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी, टेलेन्‍ट सर्च आदि के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर एशियन सेलिंग फेडेरेशन के अध्यक्ष मालव श्रॉफ, प्रमुख सचिव खेल गुलशन बामरा, संचालक खेल एवं युवा कल्याण रवि कुमार गुप्ता, न्यूट्रीशनिस्ट सुश्री आराधना, स्पोटर्स साईंस के डॉ. जिन्सी थामस और सेलिंग के अन्तर्राष्ट्रीय कोच जे.एल. यादव उपस्थित थे।

 

#Yashodhara Raje Scindia

Source : Agency

पाठको की राय