PM मोदी के स्वागत की तैयारियां, अभेद्य सुरक्षा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एसपीजी ने सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट मोड में आ गई हैं। कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान तक जाने वाले सभी मार्गों पर पहरा बढ़ा दिया गया है, यहां पहुंचने वाले कई रास्ते बंद भी किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जा रहा है। वहीं बाहरी सुरक्षा के लिए 4 हजार जवान तैनात किए गए हैं। शहर में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। सुरक्षा के साथ पीएम के स्वागत के लिए भोपाल सजकर तैयार हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 नवंबर के भोपाल दौरे को लेकर अफसरों का फोकस सुरक्षा पर है। कार्यक्रमस्थल की अभेद्य सुरक्षा का खाका खींचा जाने लगा है। सुरक्षा एजेंसीज, पुलिस अधिकारियों के बीच बैठकें भी की जा रही हैं, जिसमें एसपीजी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहते हैं। मोदी की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है। मोदी के आगमन को देखते हुए पूर्व से ही शहर भर के आयोजनों को रद्द करने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियों को रोक दिया गया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से लगातार मौका मुआयना किया जा रहा है।
पहले घेरे में एसपीजी कमांडो रहेंगे, दूसरे और तीसरे घेरे की सुरक्षा में मप्र एटीएस के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ और सेंट्रल पैरामेलेट्री फोर्स के जवान शामिल रहेंगे। हॉक फोर्स के कमांडो भी पुलिस को मिले हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। एसपीजी ही सभी सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। इनके अलावा 2 आईजी, 5 डीआईजी 20 एसपी, 35 एडिशनल एसपी, करीब 80 डीएसपी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रधानमंत्री की बाहरी सुरक्षा में करीब 4 हजार पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। पुलिस शहर में आने वालों पर नजर रख रही है। इसके साथ ही कार्यक्रमस्थल के आसपास रहने वालों का सत्यापन किया जा रहा है। भोपाल के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी पुलिस बुलाई गई है। शहर के होटल, लॉज, गेस्ट हाउस में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर से होटल, लॉज खंगाले जा रहे हैं। सभा में काले कपड़े को भी प्रतिबंधित किया गया है। यातायात पुलिस की भी तैनाती की जा रही है। प्रधानमंत्री के के रूट पर पड़ने वाली ऊंचे बिल्डिंग से भी निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, ड्रोन से भी सुरक्षा व्यवस्था देखेगी। गड़बड़ी की सूचना मिलने पर पुलिस का बल तुरंत मौके पर पहुंचेगा। इसे लेकर पुलिस बल को लीड कर रहे अधिकारी अलर्ट पर हैं।
#PM Modi#security#intelligence agencies

पाठको की राय