Monday, October 26th, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के लिये प्रदेश में चल रही तैयारियाँ, पुलिस कर रही है व्यापक सहभागिता

भोपाल
प्रदेश में "हर घर तिरंगा" अभियान के लिये जोर-शोर से तैयारियाँ की जा रही है। जिलों की पुलिस टीम व्यापक सहभागिता कर रही है। गाँवो में जनता को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियम बतायें जा रहे है। तिरंगे झण्डे उपलब्ध करायें जा रहे है, तिरंगा यात्राएँ निकाली जा रही है। यात्राओं में पुलिस स्टाफ के साथ ग्रामीण नागरिक, नवनिर्वाचित जन-प्रतिनिधि, स्कूली विद्यार्थी शामिल हो रहे है।

"हर घर तिरंगा" अभियान में जन-जागरूकता और सहभागिता के लिये सोमवार को 15वीं बटालियन शस्त्र बल इंदौर, ग्रामीण क्षेत्र इंदौर के अतिरिक्त किशनगंज, देपालपुरा, गौतमपुरा और खपड़ेल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। अशोकनगर, नरसिंहपुर, गुना, सतना, नीमच, भोपाल ग्रामीण, धार, 34वीं बटालियन शस्त्र बल धार, बड़वानी, सीधी, अनुपपुर और अन्य जिलों में व्यापक तैयारियाँ की जा रही है।

 

#Preparations

Source : Agency

पाठको की राय