अतिशेष शिक्षकों को दूसरों स्कूलों में भेजने की तैयारी
भोपाल
स्कूल शिक्षा विभाग के तबादले तमाशा बन चुके हैं। विभाग ने शिक्षकों को उन स्कूलों में स्थानांतरित करके भेज दिया जहां पहले से ही शिक्षक मौजूद थे। इससे वे स्कूलों में अतिशेष की श्रेणी में आ गए हैं, इससे विभाग की चौतरफा किरकिरी हो रही है। अब अपनी साख को बचाने के लिए विभाग अतिशेष शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेजकर अपनी गलती का सुधार करेगा। आदमपुर छावनी में एक पद के खिलाफ चार जिलों के नौ शिक्षकों को भेज दिया था। जिसके कारण विभाग को सबसे ज्यादा बदनामी उठाना पडी है। लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को अतिशेष शिक्षकों को स्थानांतरित कर चरमराई व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिये हैं।

पाठको की राय