Sunday, October 25th, 2026

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी.. व्यवस्था का प्रमोद दुबे व आकाश तिवारी ने लिया जायजा

रायपुर
नगर पालिक निगम के सभापति प्रमोद दुबे एवं स्वच्छता सर्वेक्षण हेतु जोन 4 के प्रभारी नियुक्त निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने जोन 4 के तहत आने वाले पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड  57 क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन निगम जोन 4 के जोन कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी सहित सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में किया. सभापतिदुबे एवं स्वच्छता सर्वेक्षण हेतु जोन के प्रभारी एमआईसी सदस्यतिवारी ने घर - घर जाकर लोगों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, एन्टी लार्वा ट्रीटमेंट, फागिंग के सम्बन्ध में एवं वार्ड में सफाई के बारे में जानकारी ली. सभापति एवं जोन 4 प्रभारी एमआईसी सदस्य ने जोन कमिश्नर को स्वच्छता सर्वेक्षण की पुख्ता तैयारी हेतु सफाई व्यवस्था में सभी वार्डों में जनअपेक्षित सुधार लाने आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया और विभिन्न स्थानों में तत्काल सफाई करवाकर स्वच्छता कायम करने के निर्देश दिये. इस दौरे में पार्षद प्रतिनिधि एवं शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष  बाकर अब्बास,वार्ड अध्यक्ष अस्सु भाई, मुन्ना साहू, सतीश साहू  एवम वार्ड के नागरिक उपस्थित थे 

 

#Preparation

Source : Agency

पाठको की राय