Monday, October 19th, 2026

Premier League: 12 साल में पहली बार रोनाल्डो पांच मैचों में नहीं कर सके गोल

नई दिल्ली
पाल पोग्बा के 18वें मिनट में किए गोल के साथ अच्छी शुरुआत करने के बावजूद मैनचेस्टर यूनाइटेड को प्रीमियर लीग मुकाबले में निचले 20वें पायदान की बर्नले के साथ मैच 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा। बर्नेले की ओर से जे रोड्रिग्ज ने 47वें मिनट में बराबरी का गोल किया जो उनका पचास लीग मैचों में पहला गोल था।

टीम शीर्ष चार से बाहर
इस मैच में अंक बांटने से मैनचेस्टर यूनाइटेड तालिका में शीर्ष चार से बाहर होकर पांचवें स्थान पर आ गई है। अब यूनाइटेड से तीन टीमें पीछे हैं और अगर वह अपने शेष मैच जीतने में सफल रहती है तो रोनाल्डो की टीम को पछाड़ भी सकती हैं।

पोग्बा ने किया सीजन का पहला गोल:
यूनाइटेड ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बना लिया था और लंबी इंजरी के बाद मैदान में उतरे पॉल पोग्बा ने सीजन का अपना पहला गोल करते हुए टीम को आगे भी कर दिया था। कोच राफ रेग्निक के मार्गनिर्देशन में टीम बेहतर नहीं कर पा रही है। दूसरे हाफ में स्थानापन्न के रूप में उतरे सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी अपनी लय में नहीं दिखाई दिए। वर्ष 2010 के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि जब गोलमशीन के नाम से विख्यात रोनाल्डो गोल नहीं कर सके। एफए कप में मिडिलेसबर्ग के खिलाफ भी टीम बेहतर नहीं कर सकी थी।

दो गोल अमान्य भी किए गए
यूनाइटेड ने बेशक पहले हाफ में अच्छा खेल दिखाया लेकिन टीम के दो गोल अमान्य भी कर दिए गए। अब यूनाइटेड छठे स्थान पर मौजूद वेस्ट हैम से एक अंक ही आगे है। वेस्ट हैम ने जैरड बोवेन के दूसरे हाफ में किए गोल की मदद से वैटफोर्ड को 1-0 से हराया। अन्य मैच में न्यूकैसल ने एवर्टन को 3-1 से हराया।

 

#Premier League

Source : Agency

पाठको की राय